Friday, July 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल के चौक बाजार में कपड़ा शोरूम में लगी आग, देर से पहुंची...

भोपाल के चौक बाजार में कपड़ा शोरूम में लगी आग, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड 

भोपाल: राजधानी भोपाल के व्यस्त चौक बाजार में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नेमा डिजाइनर स्टूडियो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से धुआं उठने लगा और आसपास के व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। शुरुआती प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। जिस शोरूम में आग लगी, वहां दुल्हन के लहंगे और महंगे रेडीमेड परिधानों का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से कपड़ों को भारी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें-

जनजातीय परिवार के आंगन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गोदड़ी पर बैठकर किया भोजन

व्यापारियों ने संभाला मोर्चा

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन मोती मस्जिद के पास की बेरिकेडिंग, वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था और चौक बाजार की संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन समय पर मौके तक नहीं पहुंच सके। जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब 40 से 50 मिनट का समय लग गया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए आग को फैलने से रोक दिया। यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास की कई दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

आग पर काबू पाने के बाद दुकान की यह स्थिति हो गई।

ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद व्यापारियों ने संकरी गलियों, सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों और बेरिकेडिंग व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि आपातकालीन परिस्थितियों में दमकल और अन्य राहत वाहनों के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान समय पर राहत पहुंच सके। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और संबंधित एजेंसियां नुकसान का आकलन करने के साथ आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन