हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम ने इसी मैदान पर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।
अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए
दोनों टीमों ने इस दौरे पर अब तक 6 मैच खेले गए हैं। इनमें 3 वनडे और तीन टी-20 मैच खेले गए। इनमें सिर्फ एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम टारगेट डिफेंड कर सकी है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और वेस्टइंडीज ने 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला।
श्रेयस और नमन सीरीज में भारत के टॉप परफॉर्मर
श्रेयस अय्यर ने सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 226.98 की स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 102 रन रहा।
गेंदबाजी में नमन धीर ने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 31 रन देकर 3 विकेट रहा। नमन ने अपने सभी विकेट छक्का लगने के बाद अगली गेंद पर लिए।
ये भी पढ़ें: दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: वोटर लिस्ट से नाम कटने पर 28 अक्टूबर को सुनवाई, फॉर्म-6 पर उठे सवाल
रोस्टन चेज ने 3 मैचों में 6 विकेट लिए
वेस्टइंडीज की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने 3 मैचों में 189.01 की स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए हैं। वे सीरीज के टॉप रन स्कोरर हैं। उनका पारी में बेस्ट स्कोर 84 रन रहा।
गेंदबाजी में रोस्टन चेज ने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। वे भी सीरीज के टॉप विकेट टेकर हैं।

