Monday, October 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआबादी भूमि के प्लाटों की निःशुल्क रजिस्ट्री शुरू, जिले के 2.82 लाख...

आबादी भूमि के प्लाटों की निःशुल्क रजिस्ट्री शुरू, जिले के 2.82 लाख हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

बालाघाट: स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिले में आबादी भूमि के प्लाटों की निःशुल्क रजिस्ट्री कराकर हितग्राहियों को दस्तावेज दिए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले के सभी 1104 गांवों में 25 से 31 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

12 तहसीलों में 503 पटवारियों ने संभाला मोर्चा

अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन ने बताया कि जिले की सभी 12 तहसीलों के 1104 गांवों में 503 पटवारियों द्वारा विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यह अभियान 31 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी भूमि के प्लाटों की रजिस्ट्री का कार्य समय पर पूरा कर पात्र हितग्राहियों को उनके स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराना है।

1.43 लाख प्लाट, 2.82 लाख हितग्राही होंगे लाभान्वित

उन्होंने बताया कि बालाघाट जिले में स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि के कुल 01 लाख 43 हजार 488 प्लाट चिन्हित हैं। इन प्लाटों की निःशुल्क रजिस्ट्री कर 2 लाख 82 हजार 747 हितग्राहियों को पंजीयन दस्तावेज वितरित किए जाने हैं।

पहले दिन ही 15 हजार से अधिक रजिस्ट्री

अपर कलेक्टर ने बताया कि 25 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक ही जिले में 15 हजार 274 रजिस्ट्री दस्तावेज हितग्राहियों को वितरित किए जा चुके हैं। शेष हितग्राहियों को दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए सभी गांवों में शिविरों के माध्यम से तेजी से काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बीना स्टेशन पर रेल परिचालन में बदलाव, 4 मेमू रद्द; 10 ट्रेनों के रूट और स्टॉपेज प्रभावित

क्या होगा फायदा

स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि की निःशुल्क रजिस्ट्री होने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के पुख्ता स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्राप्त होंगे। इससे न केवल संपत्ति के अधिकारों का अभिलेखीकरण सुनिश्चित होगा, बल्कि भविष्य में भूमि संबंधी विवादों के निराकरण में भी काफी मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन