Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेश'पुष्पा’ स्टाइल में की गई गांजा तस्करी, 1.80 करोड़ का माल जबलपुर...

‘पुष्पा’ स्टाइल में की गई गांजा तस्करी, 1.80 करोड़ का माल जबलपुर STF ने किया जब्त

जबलपुर। STF ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से लाया जा रहा 599 किलो गांजा जब्त किया। बता दें यह गांजा अनूपपुर जिले के जेतहरी थाना क्षेत्र में घने जंगल के रास्ते ट्रक में छिपाकर लाया जा रहा था। STF की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर ट्रक को घेरकर पकड़ लिया।

लोहे की चादर से बना खास गुप्त कंपार्टमेंट

ट्रक की तलाशी के दौरान पता चला कि ट्रक में लोहे की चादर से बना विशेष गुप्त कंपार्टमेंट बनाया गया था। यह कंपार्टमेंट बाहर से सामान्य दिखता था, लेकिन इसके अंदर गांजे के पैकेट छिपाए गए थे। इस तरीके को बॉलीवुड फिल्म ‘पुष्पा’ में लाल चंदन की तस्करी जैसा बताया जा रहा है।

आरोपियों की गिरफ्तारी

इस कार्रवाई में ट्रक चालक अंकित विश्वकर्मा (सीधी) और धनंजय सिंह पटेल (सतना) को गिरफ्तार किया गया। जबलपुर STF अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

STF की सतर्कता और रणनीति

STF ने पिछले समय से लगातार ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से आने वाली मादक पदार्थों की खेप पर निगरानी रखी हुई थी। सूत्रों के अनुसार तस्करों ने जंगल और दुर्गम रास्तों का इस्तेमाल किया, लेकिन STF की तकनीकी निगरानी और खुफिया तंत्र ने उनकी योजना को नाकाम कर दिया।

यह कार्रवाई “नशा से दूरी” अभियान के तहत की गई है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन और STF प्रमुख पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन संपन्न किया गया।

गोपनीय सूचना पर घेराबंदी

जानकारी अनुसार STF की दो विशेष टीमों ने गोपनीय सूचना के आधार पर संबलपुर (ओडिशा) से मैहर (मध्य प्रदेश) जा रहे ट्रक क्रमांक JH02 BL 7103 को जेतहरी थाना क्षेत्र के जंगल मार्ग में घेराबंदी कर पकड़ा। जिसमें गांजा तस्करी की जा रही थी।

जब्त गांजे की कीमत

बता दें जप्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसमें तस्करी में इस्तेमाल किए गए ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन