मुबंई। मंगलवार, 5 मई को बुलियन मार्केट में दिलचस्प मूवमेंट देखने को मिला। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹464 गिरकर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, चांदी ₹345 की तेजी के साथ ₹2.40 लाख प्रति किलो के लेवल पर पहुंच गई है।
क्यों बदले दाम?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों की अनिश्चितता और जियो-पॉलिटिकल फैक्टर्स के चलते सोने में हल्की गिरावट आई है। दूसरी ओर इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से सिल्वर में तेजी बनी हुई है।
2026 में अब तक का परफॉर्मेंस
साल की शुरुआत में सोना ₹1.33 लाख (10 ग्राम) था, जो अब ₹1.48 लाख पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब ₹15,000 की बढ़त हुई है। वहीं चांदी ₹2.30 लाख/किलो से बढ़कर ₹2.40 लाख/किलो, लगभग ₹10,000 का उछाल देखने को मिला है। मतलब साफ है कि लॉन्ग टर्म में दोनों मेटल्स ने मजबूत रिटर्न दिया है, भले ही शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव दिख रहा हो।
स्मार्ट इन्वेस्टर कैसे बनें?
हमेशा Bureau of Indian Standards (BIS) का हॉलमार्क लगा गोल्ड ही खरीदें। यह सोने की शुद्धता की गारंटी देता है।
साथ ही खरीदारी से पहले अलग-अलग सोर्सेज (IBJA, ज्वेलर्स, ऐप्स) पर कीमत क्रॉस-वेरिफाई करें। 24K, 22K और 18K के रेट अलग-अलग होते हैं, कन्फ्यूजन से बचें।
असली चांदी की पहचान
- मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती
- आइस टेस्ट: बर्फ तेजी से पिघले तो सिल्वर जेन्युइन
- स्मेल टेस्ट: कोई गंध नहीं- असली
- क्लॉथ रब टेस्ट: काला निशान आए तो प्योर्सिटी हाई
क्या अभी खरीदना सही?
मार्केट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फेस्टिव सीजन और वेडिंग डिमांड से आने वाले महीनों में गोल्ड-सिल्वर में फिर तेजी आ सकती है। ऐसे में डिप पर खरीदारी स्ट्रैटेजी काम कर सकती है, लेकिन हमेशा बजट और लॉन्ग-टर्म गोल्स को ध्यान में रखें।

