Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsGoogle Pixel 11 सीरीज लॉन्च, ₹89,999 से शुरू कीमत; ऑफलाइन भी चलेगा...

Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च, ₹89,999 से शुरू कीमत; ऑफलाइन भी चलेगा AI

नई दिल्ली: Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पेश किए हैं। इसके साथ Pixel Watch 5 और Pixel Tag भी लॉन्च किए गए।

Pixel 11 सीरीज की खासियत इसका ऑन-डिवाइस AI है। Google के मुताबिक नए Tensor G6 चिप और Gemini Nano की मदद से कई AI टास्क फोन पर ही प्रोसेस किए जा सकते हैं, जिससे क्लाउड पर डेटा भेजने की जरूरत कम होती है।

7 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

Google ने Pixel 11 सीरीज के लिए 7 साल के OS, सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट देने का वादा किया है। नए फोन में Gemini आधारित AI फीचर्स के साथ कैमरा और सिक्योरिटी में भी अपग्रेड किए गए हैं।

Tensor G6 चिप से लैस

Pixel 11 सीरीज में नया Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। Google के मुताबिक यह पिछली पीढ़ी की तुलना में वेब ब्राउजिंग को 25% और ऐप लॉन्चिंग को 15% तक तेज करता है। ऑन-डिवाइस AI टास्क को भी पहले से तेज और ज्यादा ऊर्जा-कुशल बनाया गया है।

कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड

Pixel 11 में नया 48MP मेन कैमरा सेंसर दिया गया है, जो कम रोशनी में बेहतर फोटो और वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है। 5x टेलीफोटो कैमरा 30x Super Zoom सपोर्ट करता है, जबकि Pro मॉडल में 120x Pro Zoom तक का विकल्प दिया गया है।

इसके अलावा कैमरा में Magic Capture जैसे नए फीचर भी दिए गए हैं, जो वीडियो से फोटो और क्लिप निकालने में मदद करता है।

Pixel 11 Pro Fold भी लॉन्च

Google ने इस बार Pixel 11 Pro Fold भी पेश किया है। कंपनी के मुताबिक नया फोल्डेबल पिछले मॉडल से करीब 10% हल्का और लगभग 1mm पतला है। इसमें बेहतर हिंज, IP68 रेटिंग और ज्यादा टिकाऊ डिजाइन दिया गया है।

Pixel Watch 5 और Pixel Tag भी पेश

इवेंट में Google ने Pixel Watch 5 और Pixel Tag भी लॉन्च किया। Pixel Tag को चाबी, वॉलेट और बैग जैसी चीजों की लोकेशन ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और यह Android के Find Hub नेटवर्क से जुड़ता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन