Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news17 अगस्त सोमवार को भव्य सनातन कांवड़ यात्रा

17 अगस्त सोमवार को भव्य सनातन कांवड़ यात्रा

सिवनी/नितिन तिवन: नाग पंचमी के पावन अवसर पर आगामी 17 अगस्त सोमवार को घंसौर में भव्य सनातन कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा माँ नर्मदा के पावन तट छिंदवाहा घाट से प्रारंभ होकर श्री राम मंदिर,घंसौर तक निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है और हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

यात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में पेयजल,विश्राम,चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्थानीय नागरिक भी इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं और यथा शक्ति दान राशि के माध्यम से अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।आयोजन समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा का शुभारंभ 10:30 बजे छिंदवाहा घाट से पवित्र नर्मदा जल भरने के साथ होगा।

इसके पश्चात बाजे-गाजे के बीच श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयघोष,भजन-कीर्तन और धार्मिक ध्वजों के साथ पैदल यात्रा करते हुए श्री राम मंदिर घंसौर पहुंचेंगे। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक, महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति ने सभी कांवड़ यात्रियों से भगवा,पीले अथवा केसरिया वस्त्र धारण करने,अनुशासन बनाए रखने तथा यात्रा के दौरान स्वच्छता एवं धार्मिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की है।

यात्रा में महिलाओं,युवाओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहने की उम्मीद है। नाग पंचमी के धार्मिक महत्व को देखते हुए इस आयोजन को विशेष रूप से भगवान शिव एवं माँ नर्मदा की आराधना का महापर्व माना जा रहा है। प्रत्येक कांवड़ यात्री को श्री राम मंदिर परिसर में स्थापित शिव मंदिर में भगवान नीलकंठ का जलाभिषेक कराने के बाद एक पवित्र रुद्राक्ष भी भेंट किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में श्री राम मंदिर समिति घंसौर,शिव शंकर समिति,रामायण भजन मंडल, समस्त महिला मंडल,नर्मदा सेवा समिति तथा अन्य सामाजिक एवं धार्मिक समितियाँ सहयोग कर रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सनातन कांवड़ यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन