Tuesday, October 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर: टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर स्थगित, दिवाली के बाद गृह...

ग्वालियर: टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर स्थगित, दिवाली के बाद गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

ग्वालियर: जिले के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन कार्यक्रम एक बार फिर टल गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अक्टूबर को इस महाप्रोजेक्ट का शुभारंभ करने वाले थे।

प्रशासन ने वीआईपी दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन अब कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होने की संभावना है। प्रशासन के अनुसार एक-दो दिन में कार्यक्रम की नई प्रस्तावित तिथि सामने आ सकती है।

शाह की व्यस्तता के चलते कार्यक्रम टाला गया

इससे पहले 12 अक्टूबर को भी भूमिपूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन शाह की व्यस्तता के चलते इसे टाल दिया गया था। इस बार भी जिला प्रशासन और पुलिस ने वीआईपी दौरे, सुरक्षा और आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी थीं।

एयरपोर्ट से मेला ग्राउंड तक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की योजना बनाई जा रही थी। आयोजन की जिम्मेदारी साडा के साथ मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (MPSTDC) को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले में हादसा! 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल, राहुल गांधी सुरक्षित

युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

ग्वालियर में 170 एकड़ जमीन पर देश का पहला इंटीग्रेटेड टेलीकॉम टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम विकसित करने की योजना है। मध्य प्रदेश सरकार और केंद्रीय दूरसंचार विभाग के बीच हुए एमओयू के बाद प्रस्तावित इस परियोजना में 5G, 6G और आधुनिक डिजिटल तकनीक से जुड़े उपकरणों का निर्माण होगा।

शुरुआती तौर पर करीब 2,000 करोड़ रुपए के निवेश और 4,500 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों की घोषणा की गई है। भविष्य में यहां 8 से 9 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन