Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news300 करोड़ क्लब में 'हनुमान अंश', संडे को 'द वन' और 'एवेंजर्स...

300 करोड़ क्लब में ‘हनुमान अंश’, संडे को ‘द वन’ और ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने भी किया धमाल

मुंबई: रविवार की छुट्टी का फायदा फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिखाई दे रहा है। द वन: फोर्स ऑफ फॉरेस्ट, हनुमान अंश और एवेंजर्स एंडगेम के शोज में दर्शकों की अच्छी मौजूदगी देखने को मिली। दोपहर 3 बजे तक सामने आए शुरुआती आंकड़ों में तीनों फिल्मों ने अपनी कमाई में बढ़ोतरी की है।

सबसे ज्यादा चर्चा ‘हनुमान अंश’ की है। रिलीज के 52वें दिन भी फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है और अब इसने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

300 करोड़ क्लब में पहुंची ‘हनुमान अंश’

‘हनुमान अंश’ ने रविवार दोपहर 3 बजे तक करीब 3.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 35 प्रतिशत रही। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़कर करीब 389.85 करोड़ रुपये हो गया है।

Hanuman Ansh ने 40 दिन में बदला बॉक्स ऑफिस गणित, विदेशों तक गूंजे 'नीम करौली बाबा' के जयकारे; लिखेगी नया इतिहास - hanuman ansh worldwide collection day 40 neem karoli baba devotional

फिल्म में नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा दिखाई गई है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म में शोभिनव सत्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म को बहुत बड़ा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन बाद में पॉजिटिव word of mouth का फायदा मिला और इसकी कमाई बढ़ती चली गई।

तीसरे दिन ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन: फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ का रविवार को तीसरा दिन है। फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक करीब 5.05 करोड़ रुपये की कमाई की। इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 30 प्रतिशत दर्ज की गई।

पहले दिन ही 'द वन' ने छापे 8 करोड़, सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म ने की शानदार ओपनिंग - India TV Hindi

फिल्म का कुल कलेक्शन अब करीब 24.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म में वन देवी की कहानी के साथ छठ महापर्व की झलक भी देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें: 20 साल से काम, मानदेय 2-4 हजार; भोपाल में कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

री-रिलीज में भी ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का जलवा

री-रिलीज हुई ‘एवेंजर्स एंडगेम’ भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। रविवार दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने करीब 3.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

नेचुरल स्टार नानी ने नए साल में फैंस को दिया खास तोहफा, 'द पैराडाइज' का नया पोस्टर किया जारी - The Paradise Natural Star Nani Looks Stunning In The New Year Special

फिल्म की ऑक्यूपेंसी तीनों फिल्मों में सबसे ज्यादा करीब 39.3 प्रतिशत रही। री-रिलीज के बाद इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 18.46 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

रविवार दोपहर 3 बजे तक बॉक्स ऑफिस का हाल

फिल्म रविवार का कलेक्शन ऑक्यूपेंसी कुल कलेक्शन
द वन: फोर्स ऑफ फॉरेस्ट ₹5.05 करोड़ 30% ₹24.30 करोड़
हनुमान अंश ₹3.03 करोड़ 35% ₹301.06 करोड़
एवेंजर्स एंडगेम ₹3.56 करोड़ 39.3% ₹18.46 करोड़

 

ये अभी तक के live/early estimates हैं, इसलिए दिन खत्म होने तक कमाई के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। फिलहाल ‘हनुमान अंश’ का 300 करोड़ क्लब में पहुंचना इसकी बॉक्स ऑफिस जर्नी की बड़ी उपलब्धि बन गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन