Friday, July 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंहर्षा रिछारिया का बड़ा ऐलान, छोड़ेंगी धर्म और आध्यात्मिक मार्ग

हर्षा रिछारिया का बड़ा ऐलान, छोड़ेंगी धर्म और आध्यात्मिक मार्ग

भोपाल/ लखनऊ। महाकुंभ 2025 से लाइट में आईर्ं हर्षा रिछारिया ने आध्यात्मिक मार्ग को छोड़ने का ऐलान कर फालोअर्स में सनसनी फैला दी है। उन्होंने यह कदम समाज के उन लोगों से आहत होकर उठाया है जिन्होंने उनकी आस्था पर सवाल उठाएं थे।
हर्षा का कहा है कि सुविधाजनक जिंदगी को त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के बावजूद उन्हें अपमान और संदेह का सामना करना पड़ा। अब वे फिर से अपने पुराने प्रोफेशन में लौटेंगी। लखनऊ में जारी वीडियो में हर्षा रिछारिया ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया, फिर भी बार-बार उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए।
उन्होंने कहा, मैं सीता नहीं हूं जो अग्नि परीक्षा दूं। इस एक साल में मुझे भारी मानसिक तनाव और विरोध झेलना पड़ा। हर्षा का मानना है कि लोग समझते थे कि वे धर्म के नाम पर करोड़ों कमा रही हैं, जबकि हकीकत यह है कि वे कर्ज में डूबी हुई हैं।
भोपाल की रहने वाली हर्षा पहले मॉडल और एंकर थीं। करियर में सफलता के बावजूद उन्होंने आध्यात्म की राह चुनी थी। वह आचार्य कैलाशानंद गिरि महाराज की शिष्या रही हैं और फिलहाल प्रयागराज माघ मेले में मौजूद हैं। उन्होंने मौनी अमावस्या के बाद पूरी तरह धार्मिक जीवन छोड़ने और पुराने पेशे में लौटने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन