मुूंबई: HDFC बैंक को इस तिमाही में कुल 19,510 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल इसी समय के मुकाबले करीब 5% ज्यादा है। उस तिमाही में बैंक को 18,641 रुपए करोड़ का मुनाफा हुआ था।
HDFC बैंक ने जुलाई से सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक की मुख्य कमाई लोगों को दिए गए कर्ज पर मिलने वाले ब्याज से होती है। इसे NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम कहते हैं। वह बढ़कर 34,619 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। इसमें पिछले साल के मुकाबले करीब 10% की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले साल यह करीब 31,550 करोड़ थी।
फिक्स्ड डिपॉजिट में 22.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई
30 सितंबर 2026 तक बैंक की ओर दिया गया कुल लोन सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 रुपए करोड़ पर पहुंच गया। इसे बैंक की भाषा में ग्रॉस एडवांसेज कहा जाता है।
वहीं बैंक में जमा कुल पैसा भी 18.8% बढ़कर 33,27,400 रुपए करोड़ हो गया। ये पैसा दो तरह से आता है। सेविंग और करेंट अकाउंट डिपॉजिट यानी CASA और फिक्स्ड डिपॉजिट।
सेविंग्स और करंट अकाउंट में जमा पैसा 10.8% बढ़ा। बैंक में जमा कुल पैसों में CASA का हिस्सा 31.6% रहा। जबकि फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में 22.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कर्ज की स्थिति बेहतर हुई
बैंक के ग्राहकों के दिए कर्ज की स्थिति यानी एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई है। यानी लोगों को दिया गया पैसा समय पर वापस लौट रहा है और बैंक का डूबा हुआ पैसा कम हुआ है।
बैंक का वास्तविक फंसा हुआ कर्ज यानी नेट NPA अनुपात घटकर मात्र 0.37% रह गया है, जो इससे ठीक पिछली तिमाही में 0.41% और पिछले साल की समान तिमाही में 0.42% था।
शशिधर जगदीशन बोले- अगली तिमाही में और बढ़ेगा बैंक का मुनाफा
बैंक के MD और CEO शशिधर जगदीशन ने कहा कि बैंक की कुल कमाई अच्छी रही है। खास तौर पर आम लोगों और छोटे कारोबारियों को दिए जाने वाले लोन में बढ़िया तेजी आई है।
इसके अलावा, आने वाले 3 महीनों में बैंक के मुनाफे का मार्जिन और बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को दिया गया पैसा समय पर वापस मिलना और डूबा हुआ कर्ज कम होना हमेशा से बैंक की सबसे बड़ी ताकत रही है, और यह आगे भी बनी रहेगी।
अनूप बागची संभालेंगे MD और CEO की कमान
शशिधर जगदीशन की जगह अब अनूप बागची MD और CEO होंगे। वे इसी महीने 27 अक्टूबर से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। जगदीशन ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अनूप बागची के आने से बैंक को नई सोच और नई दिशा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: शिवसेना नेता की बेटी की सगाई में शामिल हुए सलमान खान,जोड़े को दी बधाई
डिप्टी एमडी कैजाद भरूचा का इस्तीफा
बैंक के डिप्टी एमडी कैजाद भरूचा ने इस्तीफा दे दिया है। अनूप बागची ने कहा कि 1995 से लेकर अब तक हर दौर में HDFC बैंक की लोन वसूली और लोन की स्थिति को मजबूत बनाए रखने में कैजाद भरूचा और उनकी टीम का बहुत बड़ा रोल रहा है।

