Thursday, July 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsघर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें

घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें

सिवनी / नितिन तिवन। जिले में 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक ‘दस्तक सह स्टॉप डायरिया’ अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर नेहा मीणा के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज दुबे ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच करेंगे। प्रत्येक 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे को दो ओआरएस पैकेट एवं 14 जिंक टैबलेट उपलब्ध कराई जाएंगी तथा उनके उपयोग के संबंध में परिवारों को जागरूक किया जाएगा।

इसके साथ ही 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आयु के अनुसार विटामिन-ए अनुपूरण दिया जाएगा। डीएसएस टूल के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान कर चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों को रेफर कर संस्थागत उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। दस्त, निर्जलीकरण एवं अन्य बाल्यकालीन बीमारियों से ग्रसित बच्चों की पहचान कर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार एवं रेफरल की व्यवस्था की जाएगी। वहीं 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) अनुपूरण भी कराया जाएगा।

बैठक में आगामी विश्व जनसंख्या पखवाड़ा (11 से 18 जुलाई) के सफल आयोजन को लेकर भी शासन की गाइडलाइन के अनुरूप आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा सिरसाम, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजकुमार धुर्वे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. शैलेश डेहरिया, जिला मूल्यांकन अधिकारी उमेश बिसेन तथा जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर संदीप श्रीवास सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 29 June to 6 July 2026
Bhopal- 21 to 27 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन