Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसोनोग्राफी कराने जा रहे पति-पत्नी सड़क हादसे में घायल, राहगीरों ने पहुंचाया...

सोनोग्राफी कराने जा रहे पति-पत्नी सड़क हादसे में घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

बालाघाट। शहर के व्यस्त अंबेडकर चौक में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली थाना से महज 100 मीटर दूरी पर शाम करीब 4 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, घायल घनश्याम हरदे (40) पिता बृजलाल हरदे एवं उनकी पत्नी सुशीला हरदे (35) निवासी ग्राम करवाही, बैहर उपचार के लिए बालाघाट आए हुए थे। बताया गया कि घनश्याम अपनी पत्नी सुशीला का इलाज कराने आरोग्य हॉस्पिटल पहुंचे थे। उपचार के बाद वे बाइक से एक निजी अस्पताल में सोनोग्राफी कराने जा रहे थे। इसी दौरान अंबेडकर चौक पर पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सुशीला के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि घनश्याम को अंदरूनी चोटें बताई जा रही हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों की सहायता की।

एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक अंबेडकर चौक क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन