Thursday, July 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, 2 साल की बेटी गंभीर...

भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, 2 साल की बेटी गंभीर घायल

दतिया। जिले इंदरगढ़ क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में बाइक सवार उनकी दो वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल है। हादसा सेवड़ा-दतिया मार्ग पर घटित हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। सेवड़ा-दतिया रोड पर रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सदका गांव निवासी भूपेंद्र परिहार और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मासूम बेटी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र परिहार रिश्तेदारी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को अलग कर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 29 June to 6 July 2026
Bhopal- 21 to 27 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन