Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंअवैध संबंधों के शक ने छीनी जान, इंदौर में पति ने की...

अवैध संबंधों के शक ने छीनी जान, इंदौर में पति ने की पत्नी की हत्या

इंदौर। घरेलू कलह एक बार फिर खूनी अंजाम तक पहुंच गई। लसूड़िया थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि पति के दूसरी महिला से संबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि परिवार और पुलिस सकते में हैं।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली संगीता चैहान की उसके पति रमेश ने घरेलू विवाद के दौरान हत्या कर दी। रमेश ने किसी भारी वस्तु से संगीता के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बेटों ने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे आकाश ने आरोप लगाया कि पिता के दूसरी महिला से संबंध थे, इसी वजह से आए दिन झगड़े होते थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन