मार्च की शुरुआत में ही एमपी में तेज गर्मी, कई शहरों में पारा 36 पार, नर्मदापुरम सबसे गर्म

शेयर करे

भोपाल। मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने प्रदेश में तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर बनकर सामने आया है, जहां तापमान 39 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। इसके अलावा धार, खंडवा, खरगोन और रतलाम में भी तापमान 35-36 डिग्री के आसपास रहा। राजधानी भोपाल में भी तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही अप्रैल-मई के दौरान ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और विंध्य क्षेत्रों में लू चलने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत से आ रही गर्म हवाएं और साफ आसमान इसके मुख्य कारण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *