Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर: दाईं जांघ की...

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर: दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आया

दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज़ से जुड़ी निराशाजनक खबर सामने आ रही है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक आधिकारिक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है। बीसीसीआई के मुताबिक, क्राइस्टचर्च में खेले गए सीरीज के पहले टी-20 मैच के दौरान ईशान की दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते उन्हें इस मैच से बाहर रहना पड़ेगा।

मेडिकल टीम ईशान की स्थिति पर नजर रख रही है

BCCI ने बयान में कहा, ईशान किशन को पहले T20I के दौरान दाईं तरफ की एडडक्टर मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी। मेडिकल टीम ईशान की स्थिति पर नजर रख रही है।

हालांकि, BCCI ने यह नहीं बताया कि ईशान को ठीक होने में कितना समय लगेगा। एडडक्टर मांसपेशियां जांघ के अंदरूनी हिस्से में होती हैं।

ये भी पढ़ें: तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप,अब तक 16 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल

 मैच में एक रन ही बना सके थे ईशान

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 3 गेंद पर एक रन ही बना सके थे। उन्होंने मिचेल सैंटनर ने फिन एलन के हाथों कैच कराया।

भारत ने हैगली ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच को 4 विकेट से जीता। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 226 रन का टारगेट चेज किया। जोकि इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन