मुंबई: हैलोवीन के मौके पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के आइकॉनिक अंदाज में नजर आईं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, जाह्नवी कपूर ने 1986 में रिलीज हुई श्रीदेवी की फिल्म ‘नगीना’ के पोस्टर वाला लुक रीक्रिएट किया। वहीं, उनके दोस्त ओरी दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के अंदाज में नजर आए। दोनों ने फिल्म के कुछ यादगार पलों को दोबारा पेश किया। जाह्नवी का यह खास अंदाज फैंस को श्रीदेवी की याद दिला रहा है।
पुराने पलों को यादगार बनाया
जाह्नवी ने आइवरी रंग का कढ़ाई वाला आउटफिट और गुलाबी घूंघट पहना। पोस्टर और शूट डायरी की कुछ झलकियों में दोनों पुराने पलों को दोहराते दिखे।
जाह्नवी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी हैलोवीन। दुनिया के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को दोहराना जरूरी था।”
उन्होंने आगे लिखा, “हैलोवीन पर लोग अपने पसंदीदा किरदारों और पॉप कल्चर के पलों जैसा तैयार होते हैं। कभी यह डरावना होता है, कभी मजेदार और कभी किसी को श्रद्धांजलि देने जैसा।
ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड 5वां टी-20 आज: वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका, शिवम दुबे की वापसी संभव
खुशी कपूर बोली- तुमने हैलोवीन जीत लिया
एक्ट्रेस ने यह भी लिखा, मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक कौन हो सकता है? इस लुक के लिए से थोड़ी मदद ली।
जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “तुमने हैलोवीन जीत लिया।”
फिल्म ‘नगीना’ के बारे में जानिए
‘नगीना’ को हरमेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने ईस्टर्न फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। फिल्म का स्क्रीनप्ले रवि कपूर ने लिखा था। इसकी कहानी जगमोहन कपूर ने दी थी।
‘नगीना’ में श्रीदेवी ने रजनी नाम की नागिन का किरदार निभाया था। रजनी अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए राजीव से शादी करती है। राजीव का किरदार ऋषि कपूर ने निभाया था। फिल्म में तांत्रिक का किरदार अमरीश पुरी ने निभाया था।
फिल्म की मुख्य कास्ट में कोमल महुवाकर, अमरीश पुरी, सुषमा सेठ और प्रेम चोपड़ा भी शामिल थे। ‘नगीना’ 28 नवंबर 1986 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। यह 1986 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी।
श्रीदेवी का फरवरी 2018 में दुबई में निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह दुर्घटनावश डूबना बताई गया था।

