Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपन्ना में जेल में बंद दिव्या अहिरवार से मिले जीतू पटवारी, बोले...

पन्ना में जेल में बंद दिव्या अहिरवार से मिले जीतू पटवारी, बोले – आदिवासियों की आवाज जेल में बंद नहीं होगी

भोपाल: केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ आवाज उठाने पर 26 दिन से जेल में बंद आदिवासी युवती दिव्या अहिरवार से मिलने सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पन्ना पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचव भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद पटवारी ने भाजपा सरकार पर आदिवासियों के दमन का गंभीर आरोप लगाया।

26 दिन से जेल में बंद है दिव्या

पटवारी ने बताया कि केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आंदोलन करने पर दिव्या अहिरवार को करीब 26 दिन पहले जेल भेजा गया था। उन्होंने जेल में दिव्या से मुलाकात कर उनके संघर्ष को समर्थन दिया।

सरकार पर बरसे पटवारी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों के साथ अन्याय और दमन की सारी हदें पार हो चुकी हैं। जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए आवाज उठाने वालों को जेल में डाला जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चों तक को जेल भेजना सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें: इजरायल में चुनाव से पहले बढ़ी हलचल, मतदान के लिए विदेशों से लौट रहे हजारों नागरिक

पन्ना-छतरपुर के आदिवासियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं

पटवारी ने कहा कि पन्ना और छतरपुर में आदिवासियों की जमीन छीनने के प्रयासों को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। विकास के नाम पर आदिवासी समुदाय के हितों और भविष्य की अनदेखी करना गलत है।

जेल की सलाखें संघर्ष नहीं रोक सकतीं

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार याद रखे, जेल की सलाखें आदिवासियों के हक की आवाज को कैद नहीं कर सकतीं। कांग्रेस आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों और न्याय की लड़ाई में अंत तक उनके साथ खड़ी रहेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन