Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को लिखा...

दतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

भोपाल: दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में नई राजनीतिक परंपरा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि दतिया के जनादेश ने साफ संकेत दिया है कि जनता अब वादों से अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और ठोस परिणाम चाहती है।

जीतू पटवारी ने पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार और विपक्ष मिलकर प्रदेश के अहम मुद्दों पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करने की परंपरा शुरू करें।

दतिया का जनादेश पूरे प्रदेश की आवाज

अपने पत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि दतिया का फैसला केवल एक विधानसभा सीट का परिणाम नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की जनता की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सकारात्मक राजनीति और विकास आधारित विमर्श चाहती है, जहां समस्याओं के बजाय समाधान पर चर्चा हो।

ये भी पढ़े

दतिया BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नरोत्तम मिश्रा खेमे का प्रभाव होगा खत्म!

उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की मजबूती सत्ता और विपक्ष दोनों की जवाबदेही से तय होती है। इसलिए दतिया के जनादेश को केवल हार-जीत के नजरिए से नहीं, बल्कि प्रदेश के बेहतर भविष्य के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए।

इन मुद्दों पर ‘श्वेत पत्र’ लाने का सुझाव

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के प्रमुख मुद्दों पर क्रमवार श्वेत पत्र जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने जिन विषयों का उल्लेख किया, उनमें शामिल हैं-

  • बिजली और पेयजल व्यवस्था
  • शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं
  • किसान और कृषि क्षेत्र की स्थिति
  • युवाओं के लिए रोजगार
  • कानून-व्यवस्था
  • महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान
  • आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दे
  • दलित और पिछड़ा वर्ग की स्थिति
  • तथ्य आधारित बहस की वकालत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी इन सभी विषयों पर अपने तथ्य, सुझाव और दृष्टिकोण सार्वजनिक रूप से रखने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में बहस आरोप-प्रत्यारोप के बजाय तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस पहल को स्वीकार करती है, तो इससे जनता के बीच पारदर्शिता, जवाबदेही और खुले संवाद का सकारात्मक संदेश जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन