सिवनी:एमपी के सिवनी से वन्यजीवों की दुनिया का एक बेहद खूबसूरत और रोमांचक नजारा सामने आया है। पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी से लगे खवासा–टुरिया रोड पर देर रात जुगनी बाघिन अपने शावकों के साथ नजर आई। रात की पेट्रोलिंग के दौरान कैमरे में कैद हुआ यह नजारा बेहद रोमांचक और खूबसूरत है।
जंगल की खूबसूरती की तस्वीर बयां कर रही
वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले जुगनी बाघिन सड़क पार करती है, और उसके बाद एक-एक कर उसके शावक सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।सड़क पर बाघिन और उसके नन्हे शावकों की यह तस्वीर जंगल की जिंदगी की खूबसूरती को बयां कर रही है।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
वहीं इस खूबसूरत नजारे को पेट्रोलिंग टीम ने इस अपने कैमरे में कैद कर लिया।जुगनी बाघिन का अपने शावकों के साथ यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पेंच टाइगर रिजर्व के जंगल से सामने आया यह अद्भुत नजारा लोगों को रोमांचित कर रहा है।

