Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसारांश जैन के टीम इंडिया चयन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

सारांश जैन के टीम इंडिया चयन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

इंदौर: भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले इंदौर के युवा ऑलराउंडर सारांश जैन की उपलब्धि पर मध्य प्रदेश में खुशी का माहौल है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉल के जरिए सारांश से बातचीत कर उन्हें बधाई दी। सिंधिया ने इस बातचीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से चर्चा में आ गया।

11 साल की मेहनत के बाद हासिल हुआ मुकाम

वीडियो कॉल के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सारांश जैन को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करीब 11 साल की मेहनत और संघर्ष के बाद सारांश ने भारतीय टीम तक पहुंचने का मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश क्रिकेट के लिए भी गौरव का क्षण बताया।

ये भी पढ़े

15 अगस्त से 600वें टेस्ट का इतिहास रचेगी टीम इंडिया

सिंधिया ने कहा कि 15 अगस्त को होने वाला सारांश का संभावित टेस्ट डेब्यू बेहद खास होगा। उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी में मिलने वाले इस मौके को देश के लिए गौरव का अवसर बताते हुए कहा कि सारांश अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम के साथ-साथ मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) और डाक विभाग का नाम भी रोशन करें।

सिंधिया बोले- ‘चारों तरफ से तुम्हारे साथ हूं’

बातचीत के दौरान सारांश जैन ने सिंधिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सिंधिया का जुड़ाव MPCA से भी रहा है और केंद्रीय संचार मंत्री के तौर पर भी उन्हें उनका मार्गदर्शन मिलता रहा है। सारांश ने उन्हें दोनों स्तर पर अपना गार्जियन बताया।

इस पर सिंधिया ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं दो तरफ से नहीं, चारों तरफ से तुम्हारे सपोर्ट में हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर आने पर सारांश से जरूर मुलाकात करेंगे।

पिता के संघर्ष ने दी आगे बढ़ने की ताकत

सारांश जैन ने अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले अपने पिता को दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता जब मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे, उस मुश्किल दौर में भी उन्होंने सारांश के क्रिकेट करियर को प्रभावित नहीं होने दिया।

कठिन परिस्थितियों के बावजूद पिता लगातार उनका हौसला बढ़ाते रहे और उन्हें मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी। सारांश के मुताबिक, पिता से मिली इसी मजबूती और संघर्ष की सीख ने उन्हें भारतीय टेस्ट टीम तक पहुंचने के सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

15 अगस्त को ऐतिहासिक मौका

श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज सारांश जैन के लिए बेहद खास हो सकती है। भारतीय टेस्ट टीम में चयन के बाद अब उनके संभावित डेब्यू पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इंदौर से भारतीय टेस्ट टीम तक का उनका सफर युवा क्रिकेटरों के लिए भी प्रेरणा बन गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन