दिल्ली: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को ‘देशद्रोही और आतंकी ताकतें’ करार दिया। कंगना का यह बयान दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए CJP के प्रदर्शन के बाद सामने आया है।
देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही
शनिवार को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और करीब 7 हजार लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात भी सामने आई। वहीं, अयोध्या जाते समय लखनऊ में कंगना ने आरोप लगाया कि देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि अब आम लोग ही ऐसी ताकतों को पकड़कर उनसे जवाब मांगेंगे।
ये भी पढ़े: पल्लवी पटेल का BJP सरकार पर हमला, संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर पर भी कसा तंज
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंची थीं
उन्होंने आगे कहा कि देश की सुरक्षा के लिए एजेंसियां काम कर रही हैं, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

