भोपाल। श्रम समिति के मार्गदर्शन में कई वर्षों से बरखेड़ा ई, सेक्टर में आयोजित होने वाली भागवत कथा इस बार भी 23 दिसंबर से प्रारंभ होगी। बतादें कि कथवाचक द्वारा कथा वाचन का यह 1001 वां संस्करण होगा। जो कि यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होगी।
बरखेड़ा ई, सेक्टर रामलीला मैदान में विगत कई वर्षों से आयोजित होने वाली श्रीमदभागवत कथा का आयोजन इस वर्ष भी आगामी 23 से 29 दिसंबर तक किया जाएगा। जिसके बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम को लेकर श्रम समिति अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अगुवाई में बैठक की गई जिसमें आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। श्री शर्मा ने मीडिया को बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक के मुखारविंद से की जाएगी । जो कि उनका यह 1001 वां संस्करण होगा। कथा के प्रारंभ में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी और अंतिम दिवस विशाल भंडारा भी होगा। कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदीप शर्मा ने की तथा आभार व्यक्त महेश मालवीय के द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से किशन लाल शर्मा, दीपक गुप्ता, गुड्डू सक्सेना, ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
1001 वीं भागवत कथा वाचन कर कथा वाचक अवस्थी हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि


