Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकिम जोंग उन का शक्ति प्रदर्शन

किम जोंग उन का शक्ति प्रदर्शन

सियोल। पूर्वी एशिया में एक बार फिर सैन्य तनाव बढ़ गया है। उत्तर कोरिया ने जापान की दिशा में कई संदिग्ध प्रोजेक्टाइल दागकर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। इस घटना के बाद जापान और दक्षिण कोरिया दोनों देशों ने तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया और निगरानी तेज कर दी है।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

सूत्रों के अनुसार, जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने मिसाइल लॉन्च की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया कि घटना से जुड़ी हर जानकारी को तेजी से इकट्ठा कर उसका विश्लेषण किया जाए और नागरिकों को समय पर अपडेट दिया जाए। साथ ही विमानों, जहाजों और रणनीतिक ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। जापान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक दागे गए सभी प्रोजेक्टाइल देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र से बाहर समुद्र में गिरे। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

दक्षिण कोरिया ने लॉन्च की पुष्टि की

बता दें दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर कई प्रोजेक्टाइल दागे हैं। शुरुआत में एक मिसाइल की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में सेना ने दावा किया कि करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र की ओर दागी गईं।

सैन्य अभ्यास के बीच शक्ति प्रदर्शन

यह मिसाइल परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। उत्तर कोरिया लंबे समय से इन अभ्यासों को अपने खिलाफ सैन्य तैयारी बताता रहा है और अक्सर ऐसे मौकों पर मिसाइल परीक्षण करके प्रतिक्रिया देता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन