Wednesday, October 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकोहली का बड़ा बयान- 5 करोड़ रुपए लेकर प्रेमानंदजी के दर्शन’ का...

कोहली का बड़ा बयान- 5 करोड़ रुपए लेकर प्रेमानंदजी के दर्शन’ का दावा झूठा,श्रद्धा से जाता हूं आश्रम

मथुरा:क्रिकेटर विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने को लेकर लगाए गए 5 करोड़ रुपए के आरोपों को खारिज कर दिया है। कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को बयान जारी कर इन दावों को झूठा, निराधार और तथ्यहीन बताया।विराट कोहली के प्रवक्ता के मुताबिक, कोहली प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आश्रम गहरी श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं। प्रवक्ता ने मीडिया से अपील की है कि किसी भी दावे को प्रसारित करने से पहले उसके तथ्यों की जांच की जाए।

फलाहारी महाराज के दावों को किया खारिज

दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने सोमवार को दावा किया था कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को केलीकुंज आश्रम बुलाने के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए थे।

अब विराट कोहली की ओर से इन आरोपों पर सफाई सामने आई है। उनके प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि आश्रम जाने के पीछे किसी तरह के भुगतान की बात सही नहीं है और लगाए गए आरोपों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

ये भी पढ़ें: RBI का बड़ा फैसला: 4 साल बाद बढ़ी ब्याज दर, महंगे होंगे लोन और बढ़ेगी EMI

फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद जी को एक चिट्ठी लिखी थी

फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने संत प्रेमानंद महाराज को एक चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने दावा किया कि संत की टीम के एक साधु गुट ने कोहली को 5 करोड़ रुपए देकर प्रेमानंद महाराज के दरबार में दर्शन के लिए बुलाया था, ताकि महाराज को सेलिब्रिटी बनाया जा सके।

उन्होंने दावा किया कि प्रेमानंद महाराज की टीम में साधु के भेष में भू-माफिया घुस चुके हैं, जो यमुना के डूब क्षेत्र की जमीनें बेच रहे हैं और बच्चों की किडनी चोरी जैसे अपराधों में शामिल हैं। उन्होंने महाराज से गोवर्धन आने और मामले की CBI जांच की मांग करने की अपील की। कहा कि आप वहां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को आपको जेड प्लस सुरक्षा देनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन