Monday, October 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsत्योहारों से पहले लांजी में खाद्य विभाग का छापा, कई होटलों-स्वीट शॉप...

त्योहारों से पहले लांजी में खाद्य विभाग का छापा, कई होटलों-स्वीट शॉप को नोटिस, 2 हजार की एक्सपायरी सामग्री नष्ट

बालाघाट: दीपावली त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने लांजी और भानेगांव क्षेत्र में होटलों और मिठाई दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में गंदगी मिलने पर सुधार नोटिस थमाए गए, वहीं मिठाइयों और तेल के नमूने जांच के लिए भेजे गए। एक जनरल स्टोर से 2 हजार रुपये की एक्सपायरी सामग्री भी नष्ट कराई गई।

कहाँ-कहाँ हुई कार्रवाई 

1. श्री नैवेद्यम होटल, लांजी बस स्टैंड: किचन और स्टोर रूम में गंदगी मिली। खोवा पेड़ा, मगज लड्डू और यूज्ड कुकिंग ऑयल के सैंपल लिए।

2. होटल शिवराज, बस स्टैंड: किचन साफ मिला लेकिन स्टोर रूम गंदा। सुधार नोटिस जारी। मैदा, कुकिंग ऑयल और खोवा पेड़ा के नमूने लिए।

3. ओम जनरल स्टोर्स, बस स्टैंड: करीब 2 हजार रुपये की एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, मौके पर ही नष्ट कराया।

4. बीकानेर स्वीट्स, सुभाष चौक: कलाकंद और मिल्क केक के सैंपल लिए।

5. भानेगांव में ठाकरे होटल: किचन में अस्वच्छता पर नोटिस, मावा पेड़ा और नमकीन सेव के नमूने लिए।

6. बीकानेरी राजपुरोहित स्वीट्स: कलाकंद और मिल्क केक के नमूने एकत्रित किए।

यह भी पढ़ें: कुंभ मेले से पहले नासिक में रचा गया इतिहास: 517 लोगों ने एक साथ शंखनाद कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

जांच रिपोर्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार डोंगरे और गीता टांडेकर ने बताया कि सभी सैंपल राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। अमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक और न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने सभी संचालकों को हिदायत दी है कि त्योहारों में गुणवत्ता से कोई समझौता न करें और एक्सपायरी सामग्री न बेचें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन