Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलोकसभा में लगातार तीसरे दिन गतिरोध, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव...

लोकसभा में लगातार तीसरे दिन गतिरोध, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा फिर टली

दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान जारी गतिरोध के चलते लगातार तीसरे दिन भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। सदन में हंगामे की स्थिति के कारण कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही, जिसके चलते महत्वपूर्ण चर्चा आगे नहीं बढ़ पाई।

विपक्ष ने किया शोर-शराबा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज शाम पांच बजे लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था, लेकिन विपक्ष के शोर-शराबे के चलते यह संभव नहीं हो सका। पीठासीन अध्यक्ष संध्या राय ने शाम पांच बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू कर पीपी चौधरी को बोलने के लिए आमंत्रित किया, विपक्षी सांसद तख्तियां लेकर वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

कल तक टली सदन की कार्यवाही

सूत्रों से पता चला है कि सदन में बढ़ते हंगामे के कारण पीठासीन अध्यक्ष को कार्यवाही स्थगित कर कल सुबह 11 बजे तक के लिए टालनी पड़ी। लगातार व्यवधान के चलते संसद का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि- प्रधानमंत्री मोदी चर्चा से बच रहे हैं और डर गए हैं। वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष जानबूझकर सदन नहीं चलने दे रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन