Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंमध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने नव नियुक्त बास्केटबॉल संघ पदाधिकारियों को दी...

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने नव नियुक्त बास्केटबॉल संघ पदाधिकारियों को दी बधाई, होटल मलिकार्जुन में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

बालाघाट। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत भोज ने जिला बास्केटबॉल संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष पार्श्वेन्द्र पारधी एवं सचिव सचिन भोज को उनके पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पार्श्वेन्द्र पारधी और सचिन भोज के नेतृत्व में जिले में बास्केटबॉल खेल को नई दिशा और गति मिलेगी।
श्री भोज ने विश्वास व्यक्त किया कि नए पदाधिकारी खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, उभरती खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक और प्रभावी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। नई नियुक्तियों से जिले के बास्केटबॉल खिलाड़ियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
होटल मलिकार्जुन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष पार्श्वेन्द्र पारधी एवं सचिव सचिन भोज का शपथ ग्रहण समारोह 7 जनवरी 2026 को होटल मलिकार्जुन बालाघाट में आयोजित किया गया। समारोह में भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर तथा नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह परिहार, संतोष चौरसिया, सुशील पालीवाल, तपेश असाटी, सुधीर चौधरी, आदित्य पंडित सहित जिले के अनेक बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष पार्श्वेन्द्र पारधी एवं सचिव सचिन भोज ने कहा कि जिले में बास्केटबॉल गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा और खिलाड़ियों को बेहतर मंच व संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। भूतपूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने भी नए संगठन को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में बास्केटबॉल खेल के विकास के लिए निरंतर और सराहनीय कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
अंत में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत भोज ने कहा कि उनका संगठन सदैव खेल और खिलाड़ियों के हित में किए जाने वाले सभी सकारात्मक प्रयासों के साथ खड़ा रहेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन