Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनागझिरी गांव में पुलिस टीम पर हमले का मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार,...

नागझिरी गांव में पुलिस टीम पर हमले का मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गांव में निकाला जुलूस

उज्जैन: उन्हेल थाना क्षेत्र के नागझिरी(नागरी)गांव में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सरदार सिंह बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गांव में जुलूस भी निकाला और आरोपी को सबक सिखाया। इससे पहले दो महिला आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र के नागझिरी(नागरी)गांव में एक मामले में आरोपी के घर दबिश देने गई उन्हेल पुलिस की टीम पर आरोपियों ने पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी, एक महिला आरक्षक और एक आरक्षक घायल हुए थे। हमले के दौरान पुलिसकर्मियों की कॉलर पर भी हाथ डाला गया था। हमले में पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई थी।

ये भी पढ़ें:AAP का दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप, ‘किताबों में 40 फीसदी कमीशन खा रही सरकार’

पांच आरोपी अब भी फरार

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सरदार सिंह बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन