Tuesday, August 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsछिंदवाड़ा में टला बड़ा विमान हादसा: टेकऑफ से पहले इंजन में आई...

छिंदवाड़ा में टला बड़ा विमान हादसा: टेकऑफ से पहले इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ और हरीश चौधरी बाल-बाल बचे

छिंदवाड़ा: एयर स्ट्रिप छिंदवाड़ा पर मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब पूर्व सांसद नकुलनाथ और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को भोपाल ले जाने वाले विमान के इंजन में टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। इंजन में खराबी का पता चलते ही पायलट ने उड़ान रोक दी। विमान में सवार नकुलनाथ, हरीश चौधरी और अन्य स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इंजन में खराबी आते ही पायलट ने रोकी उड़ान

नकुलनाथ और हरीश चौधरी को भोपाल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होना था। दोनों नेता सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पहुंचे और विमान में सवार हुए। विमान का इंजन शुरू करने के बाद तकनीकी खराबी सामने आई। पायलट ने तुरंत उड़ान रोकने का फैसला लिया।

समय रहते खराबी का पता चलने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू की गई।

हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल रवाना

विमान में तकनीकी खराबी के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए, जबकि पूर्व सांसद नकुलनाथ नागपुर चले गए।

नकुलनाथ ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नकुलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए विमान में आई तकनीकी खराबी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी वजह से उनका भोपाल दौरा रद्द करना पड़ा। उन्होंने लोगों से मुलाकात नहीं कर पाने पर खेद जताते हुए जल्द ही उनके बीच पहुंचने की बात कही।

एयर स्ट्रिप पर विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन