Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले, 23,288 करोड़ रुपये के विकास...

MP कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले, 23,288 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार की मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कई अहम फैसलों को मंजूरी दी। कैबिनेट में 23 हजार 288 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की निरंतरता की मंजूरी दी हैं। कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि धान उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 4 नवंबर कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप लोग खरीदारी में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप और अन्य कैबिनेट मंत्री व अधिकारी शामिल हुए।

15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित होंगे

प्रदेश में 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित अर्बन डेवलपमेंट कार्यक्रम में भी इसका उल्लेख किया था। सरकार का उद्देश्य शहरों पर बढ़ते दबाव को कम करना और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर शहरी सुविधाएं विकसित करना है।

 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य रखा

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को संपत्ति की रजिस्ट्री निशुल्क कराई जा रही है। अब तक करीब 15 लाख रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत करीब 60 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि जिन गांवों में 100 प्रतिशत रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं, वहां धनतेरस पर दीपावली मनाई जाए।

18 नवंबर को गांधी सागर में होगी कैबिनेट

मध्यप्रदेश की अगली कैबिनेट बैठक 18 नवंबर को गांधी सागर में प्रस्तावित है। यह डेस्टिनेशन कैबिनेट होगी। बैठक में किसान कल्याण वर्ष और उद्योग वर्ष को ध्यान में रखते हुए कृषि और औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष फोकस रहेगा।

2 हजार नीलगाय और हिरण दूसरी जगह शिफ्ट

किसानों को नीलगाय और हिरण से होने वाले नुकसान को देखते हुए सरकार ने इन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि बोमा पद्धति से करीब 2 हजार नीलगाय और हिरण को शिफ्ट किया गया है। इस पद्धति की ट्रेनिंग अफ्रीका के विशेषज्ञों ने दी है।

15 नवंबर को तीन स्थानों पर होंगे बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम

जननायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को प्रदेश में भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश में तीन स्थानों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों को लेकर 5 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास पर अहम बैठक होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन