Thursday, October 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCEC के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, दिल्ली रवाना...

CEC के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, दिल्ली रवाना होने से पहले MP के कई नेता हिरासत में

भोपाल: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है। चुनावी व्यवस्था को लेकर विरोध जताने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च निकाला जा रहा है।

इस प्रदर्शन में देशभर के कांग्रेस नेताओं के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है।वहीं, इस मार्च को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

 दिग्गज नेता दिल्ली में मौजूद

दिल्ली में हो रहे इस हाई-प्रोफाइल प्रदर्शन और मार्च में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत पार्टी के कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले कई नेता हिरासत  

एक तरफ जहां प्रदेश के बड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई कांग्रेस नेताओं और जिलाध्यक्षों को दिल्ली रवाना होने से पहले ही हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, मुरैना ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर और भिंड शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया को पुलिस ने दिल्ली जाने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया है, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज के पास जहाज पर ड्रोन हमला, 2 भारतीय लापता; 3 दिन में 3 जहाजों पर हमले

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखा हमला बोला

उमंग सिंघार इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक बार फिर देश की जनता को आगे आना पड़ रहा है। यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि सीधे तौर पर देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन