Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsघंसौर के कृषि फार्म हाउस में निकला विशाल अजगर, बकरी और गायों...

घंसौर के कृषि फार्म हाउस में निकला विशाल अजगर, बकरी और गायों के बीच मचा हड़कंप

घंसौर: घंसौर-भालीवाड़ा रोड स्थित गवरी क्षेत्र में धनराज राजपूत के कृषि फार्म हाउस में एक विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर फार्म हाउस परिसर में मौजूद बकरी और गायों के बीच पहुंच गया था, जिससे वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया।

अजगर दिखाई देने की सूचना तुरंत स्थानीय सर्प मित्र बल्लू नामदेव को दी गई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा

सर्प मित्र बल्लू नामदेव ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू के बाद फार्म हाउस में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। फार्म हाउस संचालक के मुताबिक, समय रहते अजगर का रेस्क्यू होने से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। वहीं, रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन