Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल, सेंसेक्स 1400 और निफ्टी 400 अंक उछला

शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल, सेंसेक्स 1400 और निफ्टी 400 अंक उछला

मुंबई: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी की हार के बाद आज शेयर बाजार में तेजी देखने मिली। सेंसेक्स 1400 अंक चढ़कर 78,700 पर है। निफ्टी में भी 400 अंक की तेजी है, ये 24,350 पर कारोबार कर रहा है। बैंक और ऑटो शेयरों में आज सबसे ज्यादा खरीदारी देखी जा रही है।

बाजार में लगातार छठवें दिन है तेजी

बता दें, भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार छठवें दिन तेजी है। 28 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के दौरान सेंसेक्स 73,246 से उछलकर 78,750 के स्तर पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रम्प ने माना- ईरान जंग बनी मिडटर्म चुनाव में हार की वजह: बोले- मौका मिला तो फिर हमला करूंगा

यह है बाजार में तेजी की वजह

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी के संसद (कांग्रेस) का बहुमत गंवाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।

माना जा रहा है कि इस राजनीतिक उलटफेर से राष्ट्रपति ट्रम्प पर अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध को खत्म करने का दबाव बढ़ेगा। इसी वजह से ब्रेंट क्रूड टूटकर 94 डॉलर और अमेरिकी WTI क्रूड गिरकर 87 डॉलर प्रति बैरल के दो महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन