Friday, July 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमौनी अमावस्या 2026: प्रयागराज संगम में आस्था का जनसैलाब उमड़ा, करोड़ों श्रद्धालु...

मौनी अमावस्या 2026: प्रयागराज संगम में आस्था का जनसैलाब उमड़ा, करोड़ों श्रद्धालु लगा रहे पवित्र डुबकी

प्रयागराज। माघ मेला 2026 का तीसरा और सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या आज पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन स्थल) पर ब्रह्म मुहूर्त से ही ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों के बीच लाखों-करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यह दिन मौन रहकर स्नान-दान करने का विशेष महत्व रखता है और पितरों की आत्मा की शांति के लिए भी जाना जाता है।

भीड़ का अद्भुत संगम

प्रशासन के अनुसार, मौनी अमावस्या पर 3 से 4 करोड़ तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।  शनिवार शाम तक ही 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया था वही आज सुबह के शुरुआती घंटों में ही लाखों श्रद्धालु संगम घाट पर पहुंचे । विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ से ज्यादा, और कुछ जगहों पर 1.3-1.5 करोड़ तक का आंकड़ा दर्ज किया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने बताया कि- सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता हैं। श्रद्धालु पूरी शांति से स्नान कर रहे हैं। प्रशासन ने इस भारी भीड़ को देखते हुए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है: 3.5 किलोमीटर लंबे घाट बनाए गए हैं।  AI कैमरे, ड्रोन और यूपी एटीएस की मोबाइल टीमें चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही हैं। पुलिस, पीएसी, आरएएफ और कमांडो फोर्स को भी तैनात किया गया है। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग और भीड़ नियंत्रण के लिए स्पेशल रूटिंग तय किया गया है। 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन