मेरठ। अब मेरठ से दिल्ली का सफर घंटों नहीं, बल्कि सिर्फ 55 मिनट में पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली के Sarai Kale Khan से मेरठ साउथ तक रैपिड रेल (नमो भारत) को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही मेरठ मेट्रो के पहले चरण का भी औपचारिक शुभारंभ होगा। मेरठ अब यूपी के उन शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है जहां मेट्रो सेवा संचालित है जैसे – लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद।
पहला चरण: मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक 13 स्टेशन
जानकारी अनुसार करीब 23 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर मेरठ मेट्रो 13 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी। यह ट्रैक रैपिड रेल यानी नमो भारत से इंटरकनेक्टेड रहेगा, जिससे यात्रियों को seamless ट्रांजिट अनुभव मिलेगा। जिसमें से मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशन-
- मोदीपुरम
- मोदीपुरम डिपो
- मेरठ उत्तर
- डौरली
- एमईएस कॉलोनी
- बेगम पुल
- भैसाली
- मेरठ सेंट्रल
- ब्रह्मपुरी
- शताब्दीनगर
- रिठानी
- परतापुर
- मेरठ साउथ
हाई-स्पीड और हाई-फ्रीक्वेंसी सर्विस
- अधिकतम रफ्तार: 120 किमी/घंटा
- एक ट्रेन में लगभग 700 यात्री
- हर 7 मिनट में ट्रेन उपलब्ध
- सभी स्टेशनों पर दिव्यांग-अनुकूल सुविधाएं
- पेयजल, वॉशरूम और आधुनिक यात्री सुविधाएं
स्टेशन एलिवेटेड, अंडरग्राउंड और ग्राउंड लेवल—तीनों डिजाइन फॉर्मेट में विकसित किए गए हैं।
एक टिकट में मेट्रो + नमो भारत
बता दें यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि अब एक ही टिकट से मेरठ मेट्रो और नमो भारत दोनों सेवाओं में यात्रा संभव होगी। अलग-अलग टिकट लेने की झंझट खत्म। किराए की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के Shaheed Sthal Metro Station से मात्र 300 मीटर पैदल चलकर गाजियाबाद RRTS स्टेशन पहुंचा जा सकता है। वहां से नमो भारत ट्रेन लेकर 26 मिनट में मेरठ साउथ पहुंचेंगे। जिसमें स्टैंडर्ड क्लास का किराया ₹90 और प्रीमियम क्लास का किराया ₹110 है। वहीं दिल्ली के Sarai Kale Khan से मोदीपुरम तक 82 किमी की दूरी अब 55 मिनट में तय होगी। गाजियाबाद या पूर्वी दिल्ली से मेरठ साउथ का सफर 30–40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
मेरठ साउथ से आनंद विहार और कश्मीरी गेट कनेक्टिविटी
मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेन द्वारा लगभग 45 मिनट से कम समय में आनंद विहार पहुंचा जा सकेगा। यहां RRTS स्टेशन और ISBT मेट्रो स्टेशन आपस में कनेक्टेड हैं। वहीं मेरठ साउथ से आनंद विहार तक नमो भारत (लगभग 36 मिनट, ₹130), फिर दिल्ली मेट्रो की पिंक और रेड लाइन के जरिए कश्मीरी गेट लगभग एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा। कुल अनुमानित किराया करीब ₹162।
रोजाना अप-डाउन करने वालों के लिए गेमचेंजर
दिल्ली, नोएडा या गाजियाबाद में काम करने वाले मेरठ के हजारों लोगों के लिए यह प्रोजेक्ट बड़ी राहत है। ट्रैफिक, किराये और समय की बचत के साथ अब डेली कम्यूटिंग ज्यादा स्मार्ट और सस्टेनेबल हो जाएगी।


