Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में आज BRICS देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक, सांस्कृतिक सहयोग...

भोपाल में आज BRICS देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक, सांस्कृतिक सहयोग पर होगा मंथन

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को BRICS देशों के संस्कृति मंत्रियों की अहम बैठक होगी। बैठक में सदस्य देश सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालयों, रचनात्मक अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैठक में शामिल संस्कृति मंत्रियों के लिए लंच का आयोजन भी करेंगे।

BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत 5 अगस्त से हुई थी। शनिवार को सम्मेलन का चौथा और महत्वपूर्ण दिन है। बैठक का समापन ‘BRICS संस्कृति मंत्रियों की घोषणा’ को अपनाने के साथ होगा। इसमें BRICS देशों के बीच भविष्य में सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने के लिए साझा दृष्टिकोण और रोडमैप तय किया जाएगा। शुक्रवार को सभी संस्कृति मंत्री और विदेशी प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंच चुके हैं। यहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

सांची में बौद्ध विरासत से रूबरू होंगे विदेशी प्रतिनिधि

बैठक और लंच के बाद विदेशी संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधिमंडल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची के लिए रवाना होंगे। यहां वे भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और प्राचीन स्थापत्य कला को करीब से देखेंगे। प्रतिनिधिमंडल ‘बुद्ध जंबूदीप’ का भ्रमण करेगा और इसके बाद विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप का विशेष गाइडेड टूर कराया जाएगा।

ये भी पढ़े

MP में ‘ऑपरेशन हमदर्द’: 2,057 बेसहारा लोगों का सहारा बना GRP

यात्रा के दौरान प्रतिनिधि चेतियागिरी मंदिर में दर्शन के साथ योग और ध्यान सत्र में भी हिस्सा लेंगे।शाम को बौद्ध इतिहास और कला पर आधारित 3D प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।

विदेशी मेहमानों के लिए खास होगा लंच और डिनर

BRICS देशों के संस्कृति मंत्रियों और विदेशी प्रतिनिधियों के लिए मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों से सजा खास मेन्यू तैयार किया गया है।अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में पश्चिमी और ओरिएंटल व्यंजनों को भी शामिल किया गया है।

भीमबेटका का वैकल्पिक भ्रमण भी

विदेशी प्रतिनिधियों की आगे की रवानगी से पहले यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका शैलाश्रयों के वैकल्पिक भ्रमण की व्यवस्था की गई है। इच्छुक प्रतिनिधि यहां भारत की प्रागैतिहासिक संस्कृति और प्रसिद्ध रॉक आर्ट विरासत को करीब से देख सकेंगे।

भीमबेटका की यह यात्रा विदेशी मेहमानों को भारत के प्राचीन सांस्कृतिक इतिहास और हजारों वर्ष पुरानी शैल कला को समझने का अवसर देगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन