नाबालिग बेटे ने की पिता की हत्या , घरेलू विवाद के बाद वारदात

शेयर करे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर पर अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह घटना घरेलू विवाद के बाद हुई।

सिर पर डंडों से हमला कर ली जान

यह घटना मोहनलालगंज इलाके की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर लवकुश ने अपने 45 वर्षीय पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में यह मामला परिवार के अंदर चल रहे विवाद से जुड़ा नजर आ रहा है। हालांकि हत्या की असली वजह क्या थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *