Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभागवत बोले- स्वयंसेवक ही संघ की असली पहचान, मुस्लिम नेता ने भी...

भागवत बोले- स्वयंसेवक ही संघ की असली पहचान, मुस्लिम नेता ने भी किया था समर्थन

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि स्वयंसेवक ही संघ की असली पहचान हैं। संगठन की स्थापना के 100 साल बाद भी उसकी यह पहचान बरकरार है। उन्होंने संघ के शुरुआती दिनों का एक ऐसा किस्सा भी सुनाया, जब एक मुस्लिम व्यक्ति ने विधानसभा में संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश का विरोध किया था। भागवत ने यह बात सोमवार को नागपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के नवीनीकृत मुख्यालय में नवनिर्मित सभागार के उद्घाटन समारोह में कही।

मुस्लिम व्यक्ति ने विधानसभा में किया था संघ का बचाव

भागवत ने बताया कि 1930 के दशक में सेंट्रल प्रोविंस की विधानसभा में पहली बार संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश हुई थी। उस समय संघ की ओर से समर्थन में बोलने वाला कोई स्वयंसेवक मौजूद नहीं था। यहां तक कि संगठन की विचारधारा का समर्थन करने वाला भी कोई सामने नहीं आया। ऐसे समय में इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति ने संघ के पक्ष में आवाज उठाई थी।

भागवत के मुताबिक, इब्राहिम ने कहा था कि संघ को बंद नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह सांप्रदायिक संगठन नहीं है। उन्होंने हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र कहने वालों की सोच पर सवाल उठाए, लेकिन साथ ही कहा कि वह डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को जानते हैं और वे अच्छे व्यक्ति हैं। इसलिए संघ को सांप्रदायिक संगठन नहीं कहा जा सकता।

संघ प्रमुख ने कहा कि उस समय संगठन की स्थापना को कुछ ही साल हुए थे और संघ बहुत प्रसिद्ध भी नहीं था। हालांकि, डॉ. हेडगेवार को लोग जानते थे। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर से ही स्वयंसेवक संघ की पहचान बन गए थे और आज भी यही स्थिति है।

प्रचारकों का पूरा जीवन संघ को समर्पित

भागवत ने प्रचारकों के जीवन पर लिखी जा रही एक पुस्तक का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जीवन के बारे में कृतज्ञता और स्नेह के भाव से लिखा जा रहा है। इसके पीछे किसी तरह का भौतिक लाभ या व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रचारक भी कभी किसी लाभ की अपेक्षा नहीं करते। उनके लिए संघ ही सब कुछ होता है।

उन्होंने कहा कि प्रचारकों के समर्पण और निष्ठा को शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना संभव नहीं है। इसे उनके साथ रहकर और उनके जीवन को करीब से देखकर ही समझा जा सकता है। ऐसे लोगों के प्रति स्वाभाविक रूप से श्रद्धा और सम्मान का भाव पैदा होता है।

यह भी पढ़ें: दिवाली की रात दो परिवारों पर टूटा कहर, सिवनी और कटनी में आग से 12 लोगों की मौत

समाज के हित में काम करना ही स्वयंसेवक का लक्ष्य

भागवत ने स्वयंसेवक के जीवन को धारा के विपरीत तैरने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक का जीवन सिद्धांतों पर आधारित होता है, जिसमें स्वार्थ, अहंकार और निजी अपेक्षाओं के लिए जगह नहीं होती।

उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक के मन में हमेशा यही विचार रहता है कि वह समाज के लिए कितना अच्छा कर सकता है। हालांकि, हर स्वयंसेवक इस आदर्श पर पूरी तरह खरा उतरे, यह जरूरी नहीं है। सभी के काम करने के तरीके और स्तर में अंतर हो सकता है, लेकिन सबका उद्देश्य समाज के हित में काम करना ही होता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन