Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएमपी में युवाओं के लिए मोहन सरकार का बड़ा प्लान, 2027 ‘युवा...

एमपी में युवाओं के लिए मोहन सरकार का बड़ा प्लान, 2027 ‘युवा वर्ष’; हर जिले में फ्री कोचिंग, दो एमपीपीएससी परीक्षाएं

भोपाल: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कई बड़े ऐलान किए। लाल परेड ग्राउंड में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में उन्होंने 2027 को प्रदेश में ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। सरकार का फोकस प्रतियोगी परीक्षाओं, रिसर्च, एआई, स्टार्टअप और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर रहेगा।

हर जिले में फ्री कोचिंग, एमपीपीएससी की अतिरिक्त परीक्षा

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए हर जिले के शासकीय कॉलेजों में मुफ्त कोचिंग शुरू की जाएगी। इसके अलावा अगले साल सामान्य वार्षिक परीक्षा के साथ एमपीपीएससी की एक अतिरिक्त विशेष परीक्षा आयोजित करने का ऐलान किया गया है।

रिसर्च और एआई पर जोर

शोध करने वाले युवाओं की मासिक रिसर्च राशि 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये की जाएगी। विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये का शोध सहायता फंड भी बनाया जाएगा। वहीं, सभी सरकारी कॉलेजों में एआई और एडवांस कंप्यूटिंग लैब स्थापित करने की योजना है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, विरोध करने वालों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

स्टार्टअप के लिए 5 करोड़ का फंड

युवाओं के आइडिया को स्टार्टअप और रोजगार में बदलने के लिए पांच करोड़ रुपये का राज्य स्तरीय आइडिया फंड बनाया जाएगा। सरकार ने एक लाख युवाओं को स्किल अपग्रेडेशन से जोड़ने और प्लेसमेंट के लिए अलग एजेंसी तय करने की भी घोषणा की है।

इसके अलावा अगले साल 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 नई यूनिवर्सिटी खोलने, कामकाजी महिलाओं के लिए हर संभाग में छात्रावास बनाने और एनएसएस की 500 नई इकाइयां शुरू करने का भी ऐलान किया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन