Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजम्मू से केरल तक भारी बारिश और तबाही: महाराष्ट्र में कचरे का...

जम्मू से केरल तक भारी बारिश और तबाही: महाराष्ट्र में कचरे का पहाड़ गिरने से 17 दबे

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और आंधी-तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी क्षेत्र में बारिश के बीच बड़ा हादसा हुआ। यहां कचरे का एक विशाल पहाड़ तीन मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे 17 लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों के अनुसार, यह इमारत एक निजी कंपनी के प्रशासनिक कार्यालय के रूप में इस्तेमाल हो रही थी। राहत और बचाव अभियान जारी है। अब तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

हिमाचल में बादल फटा, गांवों का संपर्क टूटा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव में एक पुलिया बह गई, जिससे कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटे हैं।

केरल में भूस्खलन, मृतकों की संख्या बढ़ी

केरल के वायनाड जिले में कल्लाडी-अनाक्कमपोयिल सुरंग निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में कुल 18 लोग प्रभावित हुए थे। इनमें से 9 लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि कुछ लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान लगातार जारी है।

दिल्ली-मुंबई में जलभराव, यातायात प्रभावित

भारी बारिश के कारण देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को ट्रैफिक जाम और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बाद यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बाढ़ और भूस्खलन से हालात गंभीर बने हुए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन