Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP में 1.21 लाख मेधावी छात्रों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव...

MP में 1.21 लाख मेधावी छात्रों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने खातों में ट्रांसफर किए ₹304 करोड़

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने कक्षा 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 1.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में 304 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। योजना के तहत 12वीं की परीक्षा पहली बार में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

एक क्लिक में विद्यार्थियों के खातों में पहुंची राशि

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक क्लिक के जरिए विद्यार्थियों के खातों में राशि भेजी। इस दौरान उन्होंने कुछ मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से लैपटॉप भी वितरित किए और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।

शिक्षा के अलग-अलग स्तरों पर सरकार का फोकस

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च, तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा तक विद्यार्थियों को सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के लिए करोड़ों रुपये का बजट खर्च कर रही है। विद्यार्थियों को पोषाक, साइकिल और किताबों के साथ-साथ उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी मदद दी जा रही है।

अब तक 2 हजार करोड़ से ज्यादा की मदद

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार एक साथ 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विद्यार्थियों के खातों में पहुंचाई गई है। सरकार के मुताबिक, इस योजना के तहत अब तक 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि विद्यार्थियों को दी जा चुकी है।

कांग्रेस पर CM मोहन यादव का हमला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विद्यार्थियों को लैपटॉप, साइकिल, किताबें और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाएं नहीं दी गईं। यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार विद्यार्थियों को लगातार सुविधाएं और आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से पुराने दौर के लिए माफी मांगने की बात भी कही।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन