Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 डीआईजी के विभाग बदले, विनीत कपूर को...

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 डीआईजी के विभाग बदले, विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी

अवधेश कुमार गोस्वामी बने एसटीएफ के नए डीआईजी, नारकोटिक्स का अतिरिक्त प्रभार भी मिला

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 डीआईजी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस बदलाव में डीआईजी विनीत कपूर को एसटीएफ के डीआईजी पद से हटाकर साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उनकी जगह डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को एसटीएफ का नया डीआईजी बनाया गया है। उन्हें नारकोटिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एसटीएफ और नारकोटिक्स की कमान अवधेश गोस्वामी को

2009 बैच के आईपीएस अधिकारी डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को कल्याण एवं लेखा विभाग से हटाकर एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें नारकोटिक्स विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, 2010 बैच के डीआईजी विनीत कपूर अब साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग से जुड़े कामकाज की निगरानी करेंगे।

पीटीआरआई, विसबल और कल्याण विभाग में भी बदलाव

पुलिस मुख्यालय में किए गए इस फेरबदल के तहत अन्य अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है। 2009 बैच के डीआईजी संतोष सिंह गौर को अजाक से हटाकर पीटीआरआई भेजा गया है। इसी बैच के डीआईजी तुषार कांत विद्यार्थी को पीटीआरआई से स्थानांतरित कर विसबल मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, 2012 बैच के डीआईजी रघुवंश कुमार सिंह को कल्याण एवं लेखा विभाग का दायित्व दिया गया है। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन