Wednesday, August 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्वतंत्रता दिवस पर MP पुलिस के 47 अफसर-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, CM...

स्वतंत्रता दिवस पर MP पुलिस के 47 अफसर-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, CM मोहन यादव करेंगे सम्मानित

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस और होमगार्ड के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदकों से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त को लाल परेड मैदान में आयोजित पदक अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पदक प्रदान करेंगे।
समारोह में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के 9 विशिष्ट सेवा पदक और 33 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। वहीं होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए 3 सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री 2 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक भी प्रदान करेंगे। इनमें मंदसौर के स्वर्गीय मनोहर सिंह चौहान को मरणोपरांत और दमोह के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा।

राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक पाने वाले

विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में लोकायुक्त मध्यप्रदेश के महानिदेशक/अमनि योगेश देशमुख, बीएसएफ नई दिल्ली के पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देऊस्कर, उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता, इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी, सेवानिवृत्त निरीक्षक शिवकुमार पटेल, प्रधान आरक्षक वाल्टर हेनरी एक्का और प्रधान आरक्षक देवेंद्र कुमार कौशल शामिल हैं।

33 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक

राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में कृष्णावेणी देशावतु, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, विजय कुमार खत्री, मनोज कुमार राय, गीतेश कुमार गर्ग, एलरिज विनसेन्ट सिंह, राजेश सहाय, दुर्गेश कुमार राठौर, नीरज पाण्डेय, रूपेश कुमार द्विवेदी, सीमा अलावा, आशीष खरे, दिनेश कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह ठाकुर, निधि श्रीवास्तव, राजू गोराने, मनीता राय, मनोज कुमार दुबे, प्रवीण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, प्रवीण पंवार, कुंजेश श्रीवास्तव, प्रेम किशोर व्यास, उमराव प्रसाद जाटव, संतोष मेहरा, अशोक राव सावंत, महेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र कुमार दुबे, श्रीराम मिश्रा, कल्याण सिंह, सुशील कुमार चौबे और रवीन्द्र मिश्रा शामिल हैं।

होमगार्ड के तीन जवान भी होंगे सम्मानित

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा पदक से शाजापुर के स्वयंसेवी लांस नायक संतोष कुमार शुक्ला, उज्जैन के स्वयंसेवी सीक्यूएम सुनील कुमार जैन और इंदौर के स्वयंसेवी लांस नायक नरेन्द्र अवस्थी को सम्मानित किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन