Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP Weather: मध्य प्रदेश में 4 दिन झमाझम बारिश, आज 17 जिलों...

MP Weather: मध्य प्रदेश में 4 दिन झमाझम बारिश, आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में अगले चार दिनों तक कई इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में बारिश का सिस्टम धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 702.9 मिमी यानी 27.7 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश से करीब 3.1 इंच कम है। पूरे मानसून सीजन में सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.3 इंच माना जाता है। ऐसे में सामान्य बारिश का कोटा पूरा करने के लिए सितंबर में अभी करीब 9.6 इंच बारिश की जरूरत है। अगले चार दिनों में होने वाली बारिश से बारिश की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है।

आज उमरिया-बालाघाट में अति भारी बारिश

मौसम विभाग ने उमरिया और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी है। भोपाल समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

1 से 4 सितंबर तक बारिश का दौर

1 और 2 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का असर ज्यादा रहेगा। 3 सितंबर को भोपाल और ग्वालियर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 4 सितंबर को बारिश का सिस्टम उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग तक पहुंच सकता है।

बांधों में बढ़ा पानी, फुल होने के करीब बड़ा तालाब

लगातार बारिश से प्रदेश के ज्यादातर बांधों और जलाशयों में जलस्तर बढ़ा है। कई बड़े जलाशयों में 70 प्रतिशत से अधिक पानी पहुंच चुका है और कुछ बांधों के गेट भी खोले गए हैं। हालांकि इंदौर और उज्जैन संभाग के कुछ जलाशयों में अभी और पानी की जरूरत है।

भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर 1666.50 फीट पहुंच गया है। यह फुल टैंक लेवल से महज 0.30 फीट नीचे है। तालाब पूरी तरह भरने पर भदभदा के गेट खोले जा सकते हैं। यहां से छोड़ा गया पानी कलियासोत जलाशय में पहुंचेगा।

39 जिलों में बारिश का घाटा

प्रदेश में अब तक कुल बारिश सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की कमी करीब 5 प्रतिशत, जबकि पश्चिमी हिस्से में यह करीब 15 प्रतिशत है। प्रदेश के 39 जिलों में 2 से 57 प्रतिशत तक बारिश कम हुई है। इनमें जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिले शामिल हैं।

इसके विपरीत 16 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, शिवपुरी और निवाड़ी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन