गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुए प्रदर्शन के मुद्दे पर उन्होंने राहुल गांधी को फांसी की सजा देने और जेल में डालने की मांग की है।इसके साथ ही नंदकिशोर गुर्जर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और दोनों दलों की मान्यता समाप्त करने की मांग भी उठाई है।
प्रदर्शन को गंभीर मामला बताया
विधायक गुर्जर ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुए प्रदर्शन को गंभीर मामला बताया। उन्होंने चीफ जस्टिस से इस मामले को संज्ञान लेते हुए कारवाई करने की मांग की है। इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है।
जनता के हर फैसले को स्वीकार करना चाहिए
नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सरकार के दौरान आतंकवाद से जुड़े मामले में आरोपियों को रिहा करने का प्रस्ताव लाया गया था। चुनाव में हार और जीत लोकतंत्र का हिस्सा है। विपक्षी नेताओं को जनता के हर फैसले को स्वीकार करना चाहिए।
बृजभूषण शरण सिंह भी कर चुके हैं आलोचना
बता दें, पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी मार्च को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्षी नेता लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं और देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। इस मुद्दे पर बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें: OBC आरक्षण को लेकर उमंग सिंघार ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग
राहुल गांधी ने निकाला था प्रोटेस्ट मार्च
गौरतलब है कि पिछले दिनों राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक प्रोटेस्ट मार्च निकाला था। राहुल गांधी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिलने की इच्छा जताई थी पर उन्होंने मना कर दिया था।

