वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका की राजनीति में भारतीय मूल के नेताओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। नित्या रमन इन दिनों सुर्खियों में हैं और लॉस एंजिल्स मेयर चुनाव में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रही हैं। उनकी तुलना न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी से की जा रही है, क्योंकि दोनों के मुद्दे, विचारधारा और पॉलिटिकल अप्रोच काफी हद तक मेल खाते हैं।
मेयर रेस में एंट्री
बता दें फरवरी 2026 में चुनावी मैदान में उतरने के बावजूद नित्या रमन ने बेहद कम समय में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। लॉस एंजिल्स की सियासत में उनका ग्राफ तेजी से ऊपर गया है और हालिया सर्वे में वह टॉप कंटेंडर्स में गिनी जा रही हैं। उन्होंने पहले मौजूदा मेयर करेन बास का समर्थन किया था, लेकिन बाद में खुद मैदान में उतरकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया।
एजुकेशन और बैकग्राउंड
- जन्म: 28 जुलाई 1981, केरल
- बचपन में परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट
- नागरिकता: 22 साल की उम्र में
- पढ़ाई: Harvard University और MIT
- विशेषज्ञता: अर्बन प्लानिंग, सस्टेनेबल सिटी मॉडल
उनकी शिक्षा और रिसर्च-ड्रिवन अप्रोच उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है।
पॉलिटिकल जर्नी
जानकारी मुताबिक, नित्या रमन ने साल 2020 में लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट-4 से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत की और पहली दक्षिण एशियाई व एशियन-अमेरिकन महिला नेता के रूप में इतिहास रचा। इसके बाद 2024 में दोबारा जीत हासिल कर उन्होंने अपने जनाधार को और मजबूत किया। अपने कार्यकाल के दौरान उनका फोकस बेघर लोगों के लिए बेहतर हाउसिंग व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और क्लाइमेट के साथ अर्बन डेवलपमेंट जैसे अहम मुद्दों पर रहा है, जिससे वे एक प्रोग्रेसिव और ग्राउंड-कनेक्टेड लीडर के रूप में उभरी हैं।
क्यों हो रही तुलना जोहरान ममदानी से?
दरअसल, नित्या रमन की तुलना जोहरान ममदानी से इसलिए की जा रही है क्योंकि दोनों भारतीय मूल के नेता है। दोनों अमेरिका के लोकतांत्रिक समाजवादी से जुड़े है। साथ ही लेफ्ट-लीनिंग पॉलिटिक्स, हाउसिंग, इकॉनमी और सोशल जस्टिस जैसे मुद्दों पर फोकस करते है। ममदानी की तरह नित्या भी पॉलिसी और ग्राउंड कनेक्ट मॉडल पर काम कर रही हैं।
नित्या रमन की बढ़ती लोकप्रियता, क्लीन इमेज और पॉलिसी-ड्रिवन राजनीति उन्हें इस रेस में बेहद मजबूत बनाती है। अगर उनका यह मोमेंटम बना रहा, तो लॉस एंजिल्स को पहली बार एक भारतीय मूल की महिला मेयर मिल सकती है।

