Thursday, October 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की...

एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत; नागरिकता पर उठे सवाल

मुंबई: एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने की मोहलत दी गई है। बताया जा रहा है कि उनकी नागरिकता को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। इससे पहले, 22 और 23 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी इमरान शामिल हुए थे।

इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान भारतीय नहीं अमेरिकी नागरिक हैं और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस मामले में उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: भारत की हार पर भड़के गावस्कर, बोले- फुलटॉस डालकर पिच को दोष न दें

इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था

इमरान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था। जन्म से ही उनके पास अमेरिका की नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है।वे कानूनी रूप से भारत के नागरिक नहीं हैं। भारत में रहने और काम करने के लिए वे ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड का इस्तेमाल करते हैं।

भारत में विदेशी नागरिकों के प्रवेश, रहने और गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 लागू है।इसके तहत सरकार विदेशी नागरिकों के भारत में रहने और उनकी गतिविधियों पर शर्तें लगा सकती है।

यदि कोई विदेशी नागरिक लागू नियमों या वीजा की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन