Thursday, October 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCEC के खिलाफ विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च आज, 6 मेट्रो...

CEC के खिलाफ विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च आज, 6 मेट्रो स्टेशन बंद; CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार

दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक में शामिल विपक्षी दल आज दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इस मार्च को कांग्रेस ने चलो दिल्ली, मार्च फॉर डेमोक्रेसी नाम दिया है।

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विपक्षी नेता दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे। यहां से विपक्षी दलों के नेता सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करेंगे।

चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताएं का आरोप

विपक्ष का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं। वहीं, इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

CJI ने मिलने से इनकार किया

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को CJI सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा था, ताकि उन्हें ज्ञापन सौंप सकें। हालांकि, CJI ने मिलने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। CJI से मुलाकात की मांग खारिज होने पर कांग्रेस ने कहा- उनके फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन हम मार्च करेंगे।

दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद

विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर रोक और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है। साथ ही, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और उनके साथ मारपीट का विरोध भी कर रहा है। विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर जनपथ, मंडी हाउस सहित दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद हैं।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

विपक्ष लोकतंत्र के समर्थन में बात कर रहा है

CJI सूर्यकांत के विपक्षी नेताओं से न मिलने के फैसले पर DMK प्रवक्ता टीकेएस इलांगोवन ने कहा, मुझे नहीं पता कि वे किस दबाव में हैं। विपक्ष लोकतंत्र के समर्थन में बात कर रहा है। हमारी शिकायत है कि मुख्य चुनाव आयुक्त प्रो-भाजपा हैं। वे निष्पक्ष रहकर काम नहीं कर रहे। वे निष्पक्षता से काम करेंगे, तभी लोकतंत्र बचेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन